बालाघाट: कॉलेज में प्रवेश, TC और परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप, ABVP ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला बालाघाट ने शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ कथित धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा में उत्तीर्ण कराने और टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) जारी कराने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की निष्पक्ष जांच की मांग की है।