बलियापुर के गुरीटांड़ गांव में बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संथाल आदिवासियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की और एक दूसरे को सुखवा का फूल देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नृत्य गीत का आयोजन शनिवार की संध्या 5:30 बजे किया गया, जिसमें महिला-पुरुषों ने सामूहिक रूप से संथाली नृत्य गीत प्रस्तुत किया।