दिल्ली लालकिले के समीप हुए बम धमाके के बाद अब परिवहन विभाग ने दून शहर में पुराने वाहनों (दुपहिया, कार या अन्य) को खरीदने-बेचने का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल, इन कारोबारियों को परिवहन विभाग में अनिवार्य तौर पर पंजीकरण कराना होता है, लेकिन दून में 80 प्रतिशत से अधिक कारोबारी बिना पंजीकरण बेधड़क वाहनों की खरीद-फरोख्त कर रहे।