बालाघाट: जिले में 23 जून तक 16 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, पिछले वर्ष से कम बारिश
चालू वर्षा सत्र में बालाघाट जिले में 1 जून से 23 जून 2026 तक कुल 16 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 30 मिलीमीटर औसत वर्षा की तुलना में काफी कम है। जिले की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1447 मिलीमीटर निर्धारित है। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों क