देवरी: देवरी में फर्जी डॉक्टरों की तीन क्लिनिक सील, मौके से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां ज़ब्त
Deori, Sagar | Apr 16, 2025 देवरी में फर्जी डाक्टरों की क्लिनिक सील, मौके से बड़ी मात्रा में एलोपैथी दवाईयां मिली। देवरी में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। जहां विभाग ने नगर में संचालित तीन फर्जी क्लिनिक को सील किया है। सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार टीम ने नगर के झुनकू वार्ड में संचालित डा.समीर विश्वास की क्लिनिक की क्लीनिक को सील किया।