देवरी: महाराजपुर बस स्टैंड के पास रिवर्स करते समय बस की चपेट में आने से हेल्पर की हुई मौत, चालक हुआ फ़रार
Deori, Sagar | Apr 13, 2025 महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दुःखद हादसा हो गया।बस की चपेट में आने से हेल्पर की जान चली गई। बस स्टैंड के पास बस रिवर्स करते समय हादसा हुआ , सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी के अनुसार, बस सवारी लेकर सागर से देवरी होते हुए होशंगाबाद जा रही थी। इसी दौरान बस महाराजपुर स्टैंड पर पहुंची। स्टैंड के पास ड्राइवर बस रिवर्स करने लगा हेल्पर चपेट में आ गया।