नागौर जिले के खारा मांजरा गांव में मामूली बात को लेकर एक 14 साल के नाबालिग लड़के के दोनों हाथ तोड़ दिए गए,शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई है। इस घटना को लेकर घायल लड़के के पिता ने मुकदमा दर्ज करवा दिया,पुलिस ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि मामले की जांच जारी है। खेत में बकरियां चराने को लेकर हुए मामूली विवाद पर यह घटना होने की बात सामने आई है।