इटावा: नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने उझियानी चौराहे के पास से किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Etawah, Etawah | Jan 24, 2024 पुलिस ने नाबालिग बालक से कुकर्म करने वाले आरोपी अनिल कुमार को उजियानी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। दोनों आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले दो माह से नाबालिग से कुकर्म कर रहे थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा किया है।