भोगांव: बेवर के दो छात्रों का भारतीय सेना में चयन,
इंडियन एयरफोर्स और नेवी में हुआ
बेवर के दो छात्रों का भारतीय सशस्त्र बलों में चयन हुआ है। इनमें से एक छात्र का इंडियन एयरफोर्स और दूसरे का इंडियन नेवी में चयन किया गया है। विद्यालय के 2023 बैच की छात्रा डॉली शाक्य (पुत्री अखलेश शाक्य, निवासी पुरैया) का चयन इंडियन एयरफोर्स में हुआ है। इसी बैच के छात्र गुलशन कश्यप (पुत्र राकेश कश्यप, निवासी रतनपुर नवीगंज) को इंडियन नेवी के लिए चुना गया है।