चंदेरी: ग्राम हसारी निवासी एक 21 वर्षीय महिला के साथ की दो महिलाओं ने जमकर मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया पूजा लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हसारी ने बताया कि 7 जून की दोपहर करीबन 3:00 बजे दो महिलाओं ने मेरी दुकान के सामने ही मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है