हरदा: डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत
Harda, Harda | Jul 14, 2026 शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पर रात करीब 12 बजे हुआ। तीनों युवक एसी सुधारने का काम करते थे और काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।