बहराइच: जौहरा मोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी ठोकर, महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित उचवा पुरैनी निवासी एक महिला उस वक्त हादसे का शिकार हो गई, जब वह थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित जौहरा मोड़ से रविवार को गुजर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।