मांट: मांट थाना पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बंसीवट में महिलाओं को किया जागरूक
Mat, Mathura | Oct 9, 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मांट थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने गुरुवार शाम चार बजे बंसीवट में श्रद्धालु महिलाओं को जागरूक किया,महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देने के साथ साथ उन्हें बताया कि किसी संकट के समय पर उन्हें खुद की सुरक्षा किस प्रकार करनी है।