बांधवगढ़: बाल श्रम मुक्त उमरिया के लिए प्रशासन सख्त, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, विद्यालय से अनुपस्थित एवं शाला त्यागी बच्चों की निगरानी तथा मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर समीक्षा की गई। 12 जून को मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई।।