हैदरगढ़: बाराबंकी के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। पहली घटना कस्बा हैदरगढ़ निवासी अजय पुत्र राजेंद्र के साथ हुई। वे किसी काम से नगर के मुख्य चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।