डंडारी: पुलिस ने पचरुखी से एक शराब कारोबारी और डंडारी से एक वारंटी को गिरफ्तार किया, पूर्व में चोरी का मामला दर्ज था
डंडारी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया बीते दिनों पचरुखी से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है एवं पूर्व से दर्ज चोरी समेत अन्य मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को डंंडारी से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है