नावकोठी: नावकोठी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम,महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
नावकोठी के विभिन्न पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य के द्वारा किया गया। इसमें महिला पर्यवेक्षिका को तैनात किया गया था। इसमें लाभुक महिलाएं पोषक क्षेत्र के अभिभावक धात्री गर्भवती एवं किशोरी सहित स्वयं सहायता समूह जीविका के सदस्य विकास मित्र आदि शामिल हुए।