रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर स्तिथ जीपीएल फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने निर्धारित वेतन की मांग को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन कर रहे हैं।तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और जिला प्रशासन मजदूरों को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।