खिरकिया: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से भेजी पेंशन राशि, हरदा जिले के करीब 20 हजार हितग्राहियों को मिला लाभ
Khirkiya, Harda | Jun 25, 2026 हरदा जिले के हजारों पेंशन हितग्राहियों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मंत्रालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रदेश के 33 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में 203 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरदा कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में देखा गया।