बख्तियारपुर: सालिमपुर में 58 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 58 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शनिवार सुबह 11 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।