अजयगढ़: सिमराकला में भीषण अग्निकांड, आग ने भाई की मेहनत और बहन की खुशियाँ छीनी
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद भावुक और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। अजयगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत बिलाही के सिमराकला गांव में एक भीषण आग ने न केवल एक दुकान को राख किया, बल्कि एक परिवार के अरमानों को भी जलाकर खाक कर दिया। बीती 26 मार्च की सुबह, दिनेश तिवारी की किराना और होटल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जब तक ग्रामीण और दमकल विभाग आग पर काब