झालावाड़ में एकतरफा मोहब्बत के चलते हुई नृशंस हत्या के मामले में एससी एसटी कोर्ट ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे बड़ा फैसला सुनाया है। आरोपी जुबेर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह मामला अमीरपुरा पिड़ावा निवासी जुबेर से जुड़ा है, जिसने एकतरफा प्यार में एक युवती का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी।