अनूपगढ़ पुलिस के साइबर सेल ने गत 2 साल में गुम हुए करीब 5 लाख रुपए की कीमत के 25 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को अनूपगढ़ पुलिस थाने में सौंपे हैं। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि साइबर सेल के कांस्टेबल राजेंद्र खिलेरी में यह सभी मोबाइल एमपी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित श्रीगंगानगर जिले के आसपास के क्षेत्र से बरामद किए हैं।