मड़ियाहू: मनीपुर गांव में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई, जिससे एक किसान की तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव निवासी अल्ताफ अहमद के खेत में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते करीब एक बीघा फसल राख हो गई।