बेनीपुर: बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत चेक बाउंस के मामलों का होगा त्वरित निपटारा
चेक बाउंस से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा इसकी तैयारी को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोशन कुमार छापोलिया ने एन आई एक्ट से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों के आपसी समझौते के आधार पर निपटारे पर चर्चा की