मारवाड़ी युवा मंच महागामा के तत्वाधान में सोमवार को प्रथम डाक निशान यात्रा महागामा से दादी श्याम मंदिर गोड्डा के लिए निकाली गई। डाक निशान यात्रा गाजे बाजे के साथ एक निशान श्याम के नाम ईश्वर दास स्मृति भवन हटिया चौक महागामा से निकली। दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात निशान यात्रा गली मोहल्लों का भ्रमण कर बसुवा चौक पहुंची।