गोड्डा: रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिला व्यक्ति, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पहचान नहीं हो पाई
Godda, Godda | Nov 7, 2025 शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की स्थिति में पड़ा हुआ था। रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। नशा खिरौनी गिरोह के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। बैग छोड़कर सभी सामान गायब बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी थी। अगल बगल के थाना को भी जानकारी दे दी गई हैं।