अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गिरिडीह नगर इकाई ने गुरुवार को 6 बजे झंडा मैदान से टावर चौक तक पैदल मार्च निकालकर टावर चोक में स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला दहन किया। विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने शिक्षा विभाग को निर्देशित कर सर्कस मैदान को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के लिए परिषद को नहीं देने दिया।