आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था और गलियों व सड़कों के किनारे लगी दर्जनों स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्या को लेकर शनिवार को दोपहर दो बजे वार्ड नंबर एक की सभासद कुलदीप कौर एवं समाजसेवी अरुण कुमार ने उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा है।