झारखंड के जल संसाधन विभाग (लघु सिंचाई प्रमंडल) द्वारा करौं प्रखंड के करहैया जोरिया क्षेत्र में शृंखलाबद्ध चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस परियोजना का शिलान्यास किया गया है। जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि यह कार्य कृषि को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र के किसानों को जल संसाधन का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।