हरदोई: दोना पत्तल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, फैक्ट्री देहात क्षेत्र के मंगलीपुरवा के पास है
Hardoi, Hardoi | Dec 6, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र के मंगली पुरवा के पास स्थित दोना पत्तल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग को काबू करने में जुट गयीं हैं। फैक्ट्री से गाढ़ा काला धुंआ निकलने से आस पास अंधेरा छा गया है।