कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित निष्क्रिय बैंक खातों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की।समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत समितियों तथा अन्य संबद्ध संस्थाओं के अनेक बैंक खाते भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं में वर्षों से निष्क्रिय अवस्था में पड़े हुए हैं।