पिथौरा: झलप में अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
झलप में अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन लोगों के खिलाफ पटेवा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है , प्रार्थी रोशन सिंह निवासी झलप की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुलदीप राकेश राठौर एवं महिमा राठौर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है । किसी बात को लेकर तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है ।