देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में नल जल योजना की ठेकेदारी से बढ़ा आक्रोश, सड़कों की खुदाई और दुर्घटनाओं से परेशानी
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में नल जल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों ने स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ठेकेदार ने एक साथ पूरे इलाके की सड़कों को खोदकर, गिट्टी और मटेरियल डाल दिया, लेकिन पाइपलाइन डालने और बाकी कामों में कोई प्रगति नहीं हुई है।