बुधवार को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भालुओं के हमले से घायल हुए युवक को भर्ती किया जानकारी के मुताबिक जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम कोहदा में भैंस चराने गए युवक दिलीप कुमरे पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी और वफादार कुत्ते ने साहस दिखाकर भालुओं को भगाया।