जमुनहा: आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा में वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रेम नारायण यादव ने किया। वही कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मिश्रीलाल यादव ने किया। वार्षिक उत्सव में खेल खो-खो कबड्डी ऊंची कूद लंबी कूद व अन्य शारीरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ थी सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य संगीत आदि प्रस्तुत किया गया।