जमुनहा: चिचड़ी चौराहा पर सुंदर लाल के घर के पास बालिका को बाइक ने मारी टक्कर हुई घायल
चिचड़ी चौराहा निवासी गजरहे की सात साल की नातिन पायल मंगलवार शाम को घर से दुकान पर टाफी लेने जा रही थी। बहराइच मल्हीपुर मार्ग चिचड़ी चौराहा पर सुंदर लाल के घर के पास विपरीत दिशा आ रहा बाइक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे बालिका सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास व परिजनों ने बालिका को गंभीर हालत में बहराइच अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ दवा उपचार सुरु हुवा।