कसरावद मंडी में सीसीआई ने शुरू की कपास खरीदी, 7690 से 8010 रुपये तक रहा भाव कसरावद | कृषि उपज मंडी समिति कसरावद में गुरुवार को भारतीय कपास निगम स द्वारा कपास खरीदी का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन मंडी में 6 वाहनों की आवक रही। सीसीआई अधिकारी प्रितेश सुरांजे ने बताया कि खरीदी दर 7690 से 8010 रुपये प्रति क्विंटल तक रही।