झालरापाटन: एसआरजी अस्पताल से अतिक्रमण हटाया गया, झालावाड़ नगर परिषद ने 100 दुकानें हटाईं
झालावाड़ नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने बुधवार दोपहर 1 बजे एसआरजी अस्पताल से अतिक्रमण हटाए। अस्पताल से सटे नॉन-वेंडिंग जोन में लगभग 100 अस्थाई दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया गया था।इन दुकानों के कारण यहां पूरा एक बाजार बन गया था, जिससे अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी।