झालरापाटन: झाझनी गांव में युवक ने दंराती से खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर, चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू किया
झालावाड़ के झाझनी गांव में बुधवार सुबह 35 वर्षीय एक युवक ने दंराती से गला रेट कर आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक को गंभीर हालत में सुबह 10:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऑपरेशन शुरू कर दिया। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसके कारण स्पष्ट नहीं है।