हैदरगढ़: लाही बॉर्डर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला घायल, अस्पताल में उपचार शुरू
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे रायबरेली मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बछरावां तहसील के उमरपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद अपनी पत्नी अर्चना के साथ दावत जा रहे थे।