लोहरदगा: ग्राम दतरी में सर्पदंश से महिला गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
सेहां थाना क्षेत्र के दतरी निवासी राजू लोहरा की पत्नी सुनीता लोहराइन को सांप ने काट लिया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी अनुसार सुनीता धान के खेत से घास निकाल रही थी इसी क्रम में उसे सांप ने काट लिया जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने आनंद आनंद में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।