लोहरदगा: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आज आपूर्ति विभाग की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वप्रथम जिला में एनएफएसए, हरा राशन कार्ड अंतर्गत प्राप्त खाद्यान्नव वितरण, चना दाल का वितरण, एनएफएसए अंतर्गत राज्य में लोहरदगा जिला में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, प्रखण्डों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, हरा राशन कार्ड अंतर्गत वितरण प्राप्त खाद्यान्नव वितरण, चना दाल का वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई 100% लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया!