लोहरदगा: बरवाटोली में पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के बरवाटोली में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी अनुसार बरवाटोली निवासी तपेश्वर महतो का पुत्र 28 वर्षीय कन्हाई महतो घरेलू विवाद से आक्रोशित हो घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है! परिजनों ने सदर थाना पुलिस को सूचना आदि मौके से शव को कब्जे में लेते हुए देर शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया!