नवाबगंज: मसौली में बारिश और आंधी से गेहूं की फसल बर्बाद, खेतों में खड़ी और कटी फसल को हुआ भारी नुकसान, किसान परेशान
बाराबंकी जनपद के मसौली क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज आंधी और बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।किसान इन दिनों गेहूं की कटाई में लगे हुए थे। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है, वहीं कटी हुई फसल बारिश में भीगने से खराब होने लगी है। इससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।