हैदरगढ़: लोनीकटरा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक गंभीर घायल
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बीती गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हुआ। लोनीकटरा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद पीछे से आ रही एक कार ने भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।