मदनपुर: बाबू गरडी में ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व विधायक डब्लू सिंह, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
मदनपुर प्रखंड के ग्राम बाबू गरडी में मंगलवार को आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू शामिल हुए। उन्होंने कपिलदेव सिंह के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।