चंदौसी: मिनी वृंदावन चंदौसी में इस वर्ष गणेश चौथ मेला का आयोजन 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा, हवन पूजन कर किया गया शुभारंभ
मिनी वृंदावन नगरी चन्दौसी में इस वर्ष गणेश चौथ मेला 12 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण 14 सितम्बर को निकलने वाली भगवान श्री गजानन की भव्य रथयात्रा होगी। सीता रोड स्थित गजानन हॉल में आयोजित श्री गणेश मेला परिषद एवं झांकी समिति की संयुक्त बैठक में रथयात्रा और झांकियों की रूपरेखा तय बुधवार शाम 7:30 बजे के करीब की गई।