लखनपुर निवासी जूली खातून ने तारापुर थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के कई लोगों पर घर में लूटपाट और तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने अपने लिखित आवेदन में बताया कि लखनपुर के ही मोहम्मद आतमूल मोहम्मद आदिल मोहम्मद तैफ मोहम्मद कारू और मोहम्मद रकीम ने उनके घर में घुसकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और हथियार दिखाकर घर का सारा सामान लूट लिया.