पखांजूर: पखांजूर के पीवी 40 में पानी मे डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत
कांकेर जिले के पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम पीवी 40 में मकान बनाने के लिए खोदकर रखे गए नीव के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। वही गड्ढे के पास खेल रही थी उसी दौरान यह बच्ची पानी में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों ने पखांजूर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। तब पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई हैं।